अपराध
बड़ागाँव पुलिस ने 1 किलो 150 ग्राम नाजायज गाँजा के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Loading...
Loading...
- वाराणसी| अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम, अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बड़ागाँव के नेतृत्व में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर हथिवार चौराहे से अभियुक्त शेख राजू पुत्र शेख आजाद निवासी रसूलपुर पांचोशिवाला थाना बड़ागांव वाराणसी को 1.150 कि0ग्रा0 नाजायज गाँजा व बिक्री का 450 रु0 नगद के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 344/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 कुमार गौरव सिंह, उ0नि0प्रशि0 सूर्य प्रकाश पाण्डेय , का0 महताब आलम , का0 राज कुमार यादव , का0 संगम यादव थाना बड़ागाँव वाराणसी थे।
Continue Reading
