Connect with us

अपराध

बड़ागाँव पुलिस ने वाहन चोर अनिल गुप्ता को किया गिरफ्तार कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट : मनोकामना सिंह

Loading...

वाराणसी| अपराधियों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में आज थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा मुखविर की सूचना पर चोरी की मोटरसाइकिल सूपर स्पेलेंडर के साथ अभियुक्त अनिल गुप्ता पुत्र फूलचन्द्र गुप्ता निवासी डिघिया, थाना-बडागाँव, जनपद वाराणसी को हथिवार मोड़ तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना बड़ागाँव में मु0अ0सं0 0268/2022 धारा 379/411 भा0द0वि0 पंजीकृत है । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अतुल कुमार अन्जान, उ0नि0 प्रशिक्षु सत्यम यादव, का0 महताब आलम, का0 प्रमोद कुमार राम, का0 राहुल कुमार गौड़, का0 राजकुमार यादव थाना बड़ागाँव, जनपद वाराणसी ग्रामीण है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page