अपराध
बड़ागाँव पुलिस ने आपसी विवाद में जानलेवा हमला करने वाले वांछित 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Loading...
Loading...
रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
Loading...
वाराणसी: अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के पर्यवेक्षण में आज थाना बड़ागाँव पुलिस ने आपसी विवाद में जानलेवा हमला करने वाले मु०अ०सं० 508/2022 धारा 325/308/504/506 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वांछित शिवकुमार उर्फ शिवा पुत्र राजकुमार उम्र करीब 22 वर्ष, किशन कुमार पुत्र राजकिशोर उम्र करीब 21 वर्ष, वंशराज पुत्र स्व रामजन उम्र करीब 50 वर्ष निवासीगण चक खरावन बड़वापुर थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी, सुनील कुमार पटेल पुत्र रामरथी पटेल उम्र करीब 26 वर्ष निवासी लखापुर खरावन थाना बड़ागाँव वाराणसी को मुखबिर की सूचना पर बसनी तिराहा से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Continue Reading
