Connect with us

राज्य-राजधानी

बजट 2024 : 80 करोड़ परिवारों को मिलेगा निःशुल्क राशन, 3 करोड़ महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी

Published

on

केन्द्र की मोदी सरकार में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को केंद्र सरकार का अंतिम और 6 वां बजट पेश किया। बजट की खासियत यह है कि इसमें चार वर्गों पर विशेष ध्यान दिया गया है। जिसमें युवा, गरीब, महिला और किसान शामिल हैं। वित्तमंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि, इसके माध्यम से वर्ष 2027 तक भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

80 करोड़ परिवारों को मिलेगा निःशुल्क राशन : वित्तमंत्री ने आगे बताया कि, देश प्रगति और उज्जवल भविष्य की तरफ बढ़ रहा है। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। मोदी के मिशन के चलते अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव देखा जा रहा है क्योंकि सरकार “सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास” के नारे के साथ काम कर रही है। केंद्र सरकार ने सभी का ध्यान रखते हुए हर घर जल, सभी को बिजली, गैस, वित्तीय सेवाएं और बैंक खाता खोलने के लिए काम किया है। सरकार ने खाद्यान्न की समस्या को दूर करते हुए 80 करोड लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

3 करोड़ होगी लखपति दीदी : वित्तमंत्री ने कहा कि भारत मध्य पूर्व यूरोप का कॉरिडोर देश और दूसरे देशों के लिए भी एक परिवर्तन कार्यक्रम है। दुग्ध उत्पादकों को बढ़ावा दिया गया है। 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। अभी तक सिर्फ एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है।

1.4 करोड़ युवाओं को मिला प्रशिक्षण : संसद में बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि, केंद्र की सरकार ने पिछले 10 सालों में देश में 1.4 करोड़ युवाओं को कौशल भारत मिशन के तहत प्रशिक्षण प्रदान किया है। देश को आईआईएम, 15 एम्स और 390 विश्वविद्यालय तथा 39 आईटीआई तथा काफी संख्या में संस्थागत उच्च शिक्षा 7 आईआईटी और 16 आईआईआईटी मिला है।

बजट चार वर्गों को समर्पित, 300 यूनिट बिजली मुफ्त : वित्तमंत्री ने आगे बताया कि, देश में अब तक 11.8 करोड़ लोगों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल चुका है। इससे किसानों को खेती करने के लिए काफी हद तक राहत मिली है। इस तरह युवाओं, गरीबों और महिलाओं की उन्नति को ध्यान में रखते हुए सरकार ने उन पर विशेष ध्यान दिया है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa