Connect with us

गाजीपुर

बच्चों संग ग्रामीणों ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। कुंडेश्वर क्षेत्र में शहादत दिवस बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने शहीद स्तम्भ पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और शहीदों को नमन किया।

शहीद स्तम्भ पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय मोनू व सचिव सूर्यभानु राय ने तिरंगा फहराया। इस दौरान जयानंद राय ने कहा कि अमर शहीदों की शहादत आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। शहीद हमारे अमूल्य धरोहर हैं, उनकी कुर्बानी कभी व्यर्थ नहीं जाएगी। आज जरूरत है कि देशवासी शहीदों के सपनों का भारत बनाने की शपथ लें।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों ने “अष्ट शहीद अमर रहें” के नारों से पूरा वातावरण गूंजा दिया। इस अवसर पर किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय, शहीद संस्मरण इंटर कॉलेज, आदर्श पब्लिक स्कूल, पशुपतिनाथ राय इंटर कॉलेज सहित कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और देशभक्ति गीतों से सबका मन मोह लिया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद युवाओं ने सैकड़ों बाइकों के साथ जुलूस निकाला और शहीद पार्क होते हुए मोहम्मदाबाद शहीद पार्क पहुंचे। वहां भी नारे लगाते हुए वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई।

Advertisement

इस अवसर पर डॉ. सत्यानंद राय, आनंद राय पहलवान, रामबली राय, डॉ. आलोक कुमार राय, राघवेंद्र उपाध्याय बुच्चु, हेमनाथ राय, दयाशंकर राय, राजेश राय ‘बागी’, स्वदेश राय, डॉ. ओमप्रकाश राय, आशीष राय सिंटू, शिक्षक मनीष राय, बाला जी राय, मुरारी राय, अनूप यादव, जयशंकर राय, विभा राय, जितेंद्र राय, बड़क राय, मदन दुबे, दीनबंधु उपाध्याय, उमेश चंद्र राय, अमित यादव, अमित दुबे, अजय पांडेय, वीरेंद्र यादव, विशाल राय, रमेश राय, विकास राय पहलवान, ज्ञानेन्द्र राय, अनुज राय, आशु राय, अंकुर राय, दीपू उपाध्याय, पिंटू उपाध्याय, हरीओम यादव, मृत्युंजय गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page