Connect with us

वाराणसी

बच्चों की बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा सम्पन्न, प्रतिभागियों को किया सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। विश्वकर्मा मार्शल आर्ट वाराणसी द्वारा आयोजित बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में दर्जनों बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सफलता अर्जित की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजय कुमार सिंह (पूर्व कारगिल योद्धा), क्षेत्रीय पार्षद जितेंद्र कुमार कुशवाहा, रोहित चौहान (39 जीटीसी, गोरखा) और संस्था के संस्थापक रमाशंकर विश्वकर्मा द्वारा सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

इस अवसर पर काशी सांसद खेल प्रतियोगिता के तहत सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप, और चंदौली में आयोजित स्टेट कराटे चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

Loading...

कार्यक्रम के दौरान, कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में सफल छात्रों को अतिथियों द्वारा बेल्ट और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन विवेक विश्वकर्मा ने किया। संस्था के संस्थापक रमाशंकर विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष गोविंद विश्वकर्मा, आशीष कुमार, साहिल मौर्या, दीपू मौर्या, करन भारद्वाज, रेहान अंसारी, चांदनी चौहान, साधना गुप्ता, पलक विश्वकर्मा और तेजस्विनी विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में अभिभावकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page