Connect with us

अपराध

बकरीद के दिन दो पक्षों में हुई चाकू बाजी, आठ घायल

Published

on

Loading...
Loading...

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर कस्बा में सोमवार को बकरीद के दिन पुरा सोफी मुहल्ले में गली में घर के बाहर कुर्बानी का भैंस काटने को लेकर पड़ोसियों में जमकर मारपीट हो गई। कुर्बानी के बाद बह रहे खून को लेकर विवाद शुरू हुआ था।

एक पक्ष का कहना था कि वह पानी से खून धो रहा है जबकि दूसरा पक्ष अपने घर के बाहर गंदगी फैलाने से नाराज था। मामला इतना बढ़ गया कि, दोनों पक्षों में चाकू बाजी व जमकर मारपीट हुई। इस हमले में कुल आठ लोग घायल हो गए।

Loading...

एक पक्ष के घायल कैफ ने बताया कि, उसके पक्ष के उसके चाचा वसीम अहमद, शरीफ अहमद और उसके दादा इफ्तिखार अहमद घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष के सउद ने बताया कि, उसका भाई साहेब, सकेब और फजले रब्बी घायल हुए हैं। सउद ने बताया कि पड़ोसी रिजवान अहमद उसके भाई लड़के भतीजे और अन्य लोग गली में ही भैंस काट रहे थे। उसने खून बहने के लिए सुराख बनाया लेकिन इसके बाद भी विवाद करने लगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page