गोरखपुर
बंशी चंद पीजी कॉलेज में मनाया गया युवा दिवस
गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला तहसील क्षेत्र स्थित बंशीचंद पी जी कॉलेज चिलवा पर सोमवार को युवा दिवस बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।इस अवसर पर छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राणा सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि हम वहीं है जो हमारे विचारों ने हमें बनाया है। इसलिए इस बात का ध्यान हमेशा रखे कि आप सोचते है। विचार ही कार्य बनते है। इसलिए मस्तिष्क को महान विचारों से भरना चाहिए। ।
उप प्राचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी डा रोहित चंद ने कहा कि युवाओं को स्वामी जी के इस विचार उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाय के विचार को आत्मसात करने की आवश्यकता है। डा ममता शर्मा ने कहा कि अनुभव ही सबसे बड़ा शिक्षक है। अनुभव से मनुष्य कुछ सीखता है। कार्यक्रम का संचालन उमेश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं, स्टाफ कर्मी उपस्थित रहे।
