Connect with us

अपराध

बंद मकान में चोरों की लगी लॉटरी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर के यशोदा नगर कॉलोनी में बंद मकान से चोरों ने बीती रात आभूषण, पीतल के बर्तन और कीमती साड़ियों के साथ नकदी चोरी कर ली। पड़ोसी की सूचना पर मकान मालिक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। कॉलोनी में चोरी की घटना होने के बाद आस पड़ोस के लोग भी अब बाहर जाने से कतरा रहे हैं। ज्यादातर लोग अब अपने घरों में सीसीटीवी कैमरा भी लगवा रहे हैं।

Loading...

विराट नगर पांडेयपुर के रहने वाले अमृत लाल ने बताया कि, कॉलोनी में मकान बनवा रखा है। वहां भी आते जाते रहते हैं। पड़ोसी उमेश गुप्ता ने बुधवार सुबह सूचना दी कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। बेटे इशु और पत्नी फूलपत्ती देवी के साथ मकान पर पहुंचा तो तीन कमरों के लॉक टूटे पड़े थे। पत्नी फूलपत्ती देवी ने बताया कि बहू का आभूषण, साड़ियां, 50 हजार की नकदी चोरी हुई है। जिसके संबंध में नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page