Connect with us

चन्दौली

बंदरों के आतंक और स्मार्ट मीटर समस्या को लेकर किसान यूनियन का धरना दूसरे दिन भी जारी

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा (चंदौली)। जिले के सकलडीहा ब्लॉक परिसर के समीप भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल के तत्वाधान में क्षेत्र में लगातार बंदरों के आतंक से तथा बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर के नाम पर खुली लूट से त्रस्त जनता की समस्याओं को लेकर सांकेतिक धरना प्रारंभ कर दिया गया।

इस संबंध में पिंटू पाल ने बताया कि विगत दिनों जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था कि क्षेत्र की जनता बंदरों के आतंक से अत्यधिक परेशान है। जहां बंदरों द्वारा आए दिन स्कूल जाने वाले बच्चों को घायल करने का कार्य किया जा रहा है। वहीं अपना व्यापार करने वाले व्यापारी भी बंदरों का शिकार हो रहे हैं। जबकि व्यापारियों द्वारा भी इन बंदरों की समस्या का निदान किए जाने की मांग कई बार जनप्रतिनिधियों से की गई। परंतु काफी दिन बीत जाने के बाद भी समस्या का निदान नहीं किया गया। इसी के साथ बिजली विभाग द्वारा भी क्षेत्र की जनता को लूटने का कार्य किया जा रहा है। जिसके क्रम में विभाग द्वारा पूर्व में लगे मीटर को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। जिससे उपभोक्ताओं का बिजली बिल अत्यधिक प्राप्त हो रहा है।

वहीं कुछ उपभोक्ता ऐसे भी हैं जिनके द्वारा भुगतान करने के बाद भी लंबी-चौड़ी बिल प्राप्त हो रही है। इन्हीं सभी बातों को लेकर जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए आग्रह किया गया था कि 9 मार्च के अंदर समस्याओं का निदान अगर नहीं किया गया तो हम सभी लोग धरना देने का कार्य करेंगे।

इस संबंध में जब बिजली विभाग एसडीओ से जानकारी प्राप्त की गई तो उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। वहीं जिन उपभोक्ताओं की समस्या की शिकायत प्राप्त हो रही है, उसका निदान भी किया जा रहा है। बंदरों की समस्या को लेकर डीएफओ शिव शंकर से संपर्क साधा गया तो उन्होंने फोन रिसीव करना मुनासिब नहीं समझा।

धरना देने वालों में मुख्य रूप से पिंटू पाल, दीनानाथ श्रीवास्तव, गुड्डू पासवान, मोहन यादव, जिउत पाल, अखिलेश यादव, गोलू, बघेल यादव, निखिल यादव, विवेक यादव, मुरारी यादव, अखिलेश यादव, छोटू यादव, प्रमोद सिंह, संजय यादव प्रधान, ओमप्रकाश यादव के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page