Connect with us

गाजीपुर

फुटबॉल खिलाड़ी साजिद रज़ा खान का पूर्वांचल विश्वविद्यालय टीम में चयन

Published

on

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) जयदेश। जनपद गाजीपुर के ब्लाक मुहम्मदाबाद के ग्राम मुर्की खुर्द निवासी एवं क्षेत्र के उभरते फुटबॉल खिलाड़ी साजिद रज़ा खान का चयन पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की फुटबॉल टीम में हो गया है। साजिद वर्तमान में पीजी कॉलेज गाजीपुर में बीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। उनके चयन की खबर मिलते ही मोहम्मदाबाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

पीजी कॉलेज गाजीपुर के टीम कोच विकास सिंह ने कॉलेज परिसर में यह जानकारी देते हुए बताया कि 15 दिसंबर को जौनपुर में आयोजित ट्रायल मैच के बाद साजिद का चयन किया गया। इसके पश्चात एक माह के विशेष प्रशिक्षण शिविर में शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की फुटबॉल टीम में स्थान मिला।

अब साजिद 20 से 26 जनवरी तक मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित होने वाली सेंट्रल जोन अंतर-विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता में पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी चयनित खिलाड़ी 18 जनवरी को ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर गए हैं।

साजिद के चयन की सूचना मिलते ही उनके शुभचिंतकों और शिक्षकों में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर शम्स मॉडल स्कूल के प्रबंधक खान अहमद जावेद ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि साजिद बचपन से ही खेलों के प्रति बेहद रुचि रखते थे और विद्यालय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कई बार पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं। उनका यह चयन क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page