शिक्षा
फिजिकल एजुकेशन की 179 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
Loading...
Loading...
वाराणसी। जिले में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) परीक्षा के अंतर्गत कक्षा 10 की गृह विज्ञान तथा कक्षा 12 की शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. नीलम सिंह के दिशा-निर्देश में सभी केंद्रों पर परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित की गई।
Loading...
जिले में इन विषयों के लिए 45 केंद्रों पर कुल 9,524 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 9,345 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 179 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। कुल मिलाकर उपस्थिति संतोषजनक और उत्साहजनक रही। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, अनुशासन और पारदर्शिता के साथ परीक्षा सम्पन्न कराई गई।
Continue Reading
