वाराणसी
प्रो. डॉॅ. मधुकर राय का हेरिटेज आईएमएस में स्वागत
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी: ख्याति प्राप्त बीएचयू के पूर्व मेडिसीन विभागाध्यक्ष प्रो.डॉ.मधुकर राय अब हेरिटेज आईएमएस हॉस्पिटल, एनएच-२, जीटी रोड, बाईपास, भदवर वाराणसी में २ जनवरी से विभागाध्यक्ष मेडिसीन के पद पर अपनी सेवाएं देंगे इसके अतिरिक्त एमबीबीएस और पीजी के विद्यार्थियों को शिक्षण भी प्रदान करेंगे। पूर्वांचल समेत बिहार के मरीजों के बीच लोकप्रिय प्रो.डॉ.मधुकर राय प्रतिदिन प्रात: १० बजे से सायं ३ बजे तक मरीजों को देखने के लिए सुपरस्पेश्यलिटी विभाग प्रथम तल हेरिटेज आईएमएस में उपलब्ध रहेंगे। डॉ.मधुकर राय मधुमेह, इण्डोक्राइन, जोड़ों के दर्द (रियूमैटोलॉजी) और हार्मोन रोग विशेषज्ञ हैं। आज प्रथम बार ओपीडी में आने पर डॉ.शफात ईमाम सिद्दीकी , चिकित्सा अधीक्षक कर्नल डॉ.सुजीत घोष व अन्य चिकित्सकों ने बुके प्रदान कर स्वागत किया। इस बात की जानकारी देते हुए हेरिटेज आईएमएस के चिकित्सा अधीक्षक कर्नल डॉ.सुजीत घोष ने बताया कि डॉ.मधुकर राय का आना क्षेत्र के रोगियों के लिए बड़ी राहत का विषय है। सोमवार से शनिवार तक डॉ.मधुकर राय से परामर्श लेने के लिए मोबाइल नंबर ७४०८६०२२२२ पर अप्वाइंटमेंट प्राप्त किया जा सकता है।
