वाराणसी
प्री मानसून की बरसात ने जगाई उम्मीद, इस दिन होगी झमाझम बारिश
Loading...
Loading...
वाराणसी। गरज-चमक के साथ रविवार को हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी बारिश हुई। मौसम के इस बदलाव से गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। मौसम वैज्ञानिक इसे प्री मानसून की बारिश बता रहे हैं। 25 जून के बाद कभी भी मानसून की बारिश हो सकती है।
Loading...

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि, यूपी में आज से मौसम सुहावना होने का पूर्वानुमान है। अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। जबकि 27 जून से लेकर 29 जून तक झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में बारिश होगी जिसके वजह से किसानों को खेती में काफी फायदा होगा। बारिश होने से गर्मी से कुछ दिनों तक राहत मिलेगा और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
Continue Reading
