Connect with us

गोरखपुर

प्रांतीय प्रतिभा खोज परीक्षा में अनुशासन और पारदर्शिता की दिखी मिसाल

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जनपद के गोला तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिधारी स्थित आर.एम. पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित प्रांतीय प्रतिभा खोज (PTS) परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण, नकल-रहित और अनुशासित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई।

परीक्षा के दिन अभ्यर्थी निर्धारित समय से पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने लगे थे। केंद्र के मुख्य द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। प्रवेश से पूर्व सभी परीक्षार्थियों की विधिवत जांच की गई, इसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्षों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान केंद्र पर पूरी तरह से शांति बनी रही और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुशासनहीनता की कोई शिकायत सामने नहीं आई।

Loading...

इस परीक्षा में आसपास के दो विद्यालयों के लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन द्वारा निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। अभिभावकों ने भी परीक्षा व्यवस्था पर संतोष जताया।

केंद्र व्यवस्थापकों के अनुसार परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से की गई थीं, जिसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिला। कुल मिलाकर PTS परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिससे छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल रहा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page