गाजीपुर
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीबों को मिला सम्मान और सुरक्षा: भानु प्रताप सिंह

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गाजीपुर नगर मंडल के सुभाष नगर स्थित मियांपुरा मुहल्ले में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन पंकज श्रीवास्तव के आवास पर संपन्न हुआ, जिसमें भाजपा नेताओं ने लाभार्थियों से योजनाओं के क्रियान्वयन और उनके अनुभवों पर विचार साझा किए।
चौपाल की अध्यक्षता रमेश चंद्र प्रेमी ने की। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं से आम जनजीवन की मूलभूत आवश्यकताएं पूरी हुई हैं और आज हर वर्ग का व्यक्ति खुशहाल जीवन जी रहा है।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता आशीष चित्रांशी, बूथ अध्यक्ष सुनील गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव, विवेक निषाद (पिंटू), राधेश्याम सिंह बारी, शक्ति केंद्र संयोजक कमलेश श्रीवास्तव, अजय कुशवाहा, विनोद श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, शाश्वत सिंह और अशोक श्रीवास्तव की उपस्थिति रही।
इसी क्रम में विधानसभा जखनिया के मनिहारी मंडल प्रथम के शक्ति केंद्र गुरैनी में “विकसित भारत पंचायत चौपाल” का आयोजन किया गया। यहां 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। वितरण भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के कर कमलों से हुआ।
इस मौके पर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 ऐतिहासिक वर्ष पूरे किए हैं। गरीबों की चिंता करने वाले पीएम मोदी आज विश्व के सबसे सशक्त नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। उनके कार्यकाल में देश का सम्मान भी बढ़ा है और गरीबों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हुआ है।