Connect with us

गाजीपुर

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पर ड्राप मोर क्राप-माइक्रोइरिगेशन) के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, पी०जी० कॉलेज, गाजीपुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उप निदेशक कृषि अतीन्द्र कुमार सिंह, जिला उद्यान अधिकारी आशीष कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक डा० वी०के० सिंह, वैज्ञानिक डा० डी०के० सिंह, डा० ओंकार सिंह, डा० प्रमोद कुमार सिंह, कृषि विज्ञान केन्द्र के अन्य वैज्ञानिक, योजना अधिकारी संजय कुमार सिंह तथा विभिन्न निर्माता फर्मों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम में जिले के 50 प्रगतिशील कृषकों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत उपलब्ध अनुदान और लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही किसानों को ड्रिप सिंचाई, मिनी स्प्रिंकलर, पोर्टेबल स्प्रिंकलर और माइक्रो स्प्रिंकलर का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर के लिए 90 प्रतिशत तथा पोर्टेबल स्प्रिंकलर और रेनगन के लिए 75 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाता है।

कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि ड्रिप और स्प्रिंकलर पद्धतियों के माध्यम से 25 से 30 प्रतिशत पानी की बचत होती है और साथ ही 30 से 35 प्रतिशत उत्पादन में वृद्धि होती है। उप निदेशक कृषि महोदय ने भी किसानों को योजनाओं की जानकारी देते हुए ड्रिप सिंचाई के लाभों के बारे में बताया।

Advertisement

कार्यक्रम के समापन पर कृषकों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरित किए गए और उन्हें अधिक से अधिक संख्या में इन सिंचाई पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page