Connect with us

वाराणसी

प्रधानमंत्री की प्रस्तावित सभा स्थल का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जामुराद (वाराणसी)। आगामी 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित आगमन एवं 3 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने मुख्यमंत्री के एडवांस टीम के साथ मिर्जामुराद क्षेत्र के मेहंदीगंज स्थित प्रस्तावित सभा स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं, भीड़ प्रबंधन, स्टेज, हेलीपैड, वाहन पार्किंग, प्रवेश द्वार एवं जर्मन हैंगर की तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री की एडवांस टीम के सुरक्षा अधिकारी जगमोहन बिष्ट (ASL), पीएसओ संतोष कुमार एवं प्रवेश कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री के सभा स्थल का निरीक्षण करने से पूर्व मुख्यमंत्री के लिए तैयार किए गए नवनिर्मित हेलीपैड का भी अवलोकन किया। अधिकारियों ने हेलीपैड के निर्माण एवं सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के हेलीपैड का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और यह उपयोग के लिए पूरी तरह तैयार है।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभा स्थल एवं उसके आसपास की साफ-सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श के नेतृत्व में सैकड़ों सफाईकर्मियों को तैनात कर दिया गया है, जो स्थल को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने में जुटे हुए हैं।

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने अधिकारियों को सभा स्थल के आसपास की सुरक्षा को पुख्ता करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अंडरपास पर लगे पोस्टरों को हटाने और दीवारों पर पेंटिंग कराने के भी आदेश दिए, जिससे पूरे क्षेत्र की साज-सज्जा आकर्षक बनी रहे।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन विपिन कुमार, एसडीएम राजातालाब शिवानी सिंह, लोक निर्माण विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न किया जाए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page