वाराणसी
प्रज्ञा मिश्रा को मिली ‘उपज’ की महिला सह संयोजिका का दायित्व
वाराणसी। जनपद की महिला संगठन की प्रदेश अध्यक्ष एवं एंटी करप्शन टीम की पदाधिकारी पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा को उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) महिला सह संयोजिका मनोनीत किया गया।
आपको बता दें कि, प्रज्ञा मिश्रा युगसत्य साप्ताहिक पेपर की रिपोर्टर भी हैं। इनके लेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशित होते रहते हैं। उनकी निर्भीकता और क्रांतिकारी विचारधारा की लेखन शैली को लोग बेहद पसंद करते हैं। समाजसेवा में उनकी संलग्नता और दक्षता ने उन्हें समाज में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) महिला सह संयोजिका मनोनीत होने के बाद प्रज्ञा मिश्रा को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सोशल मीडिया से लेकर फोन कॉल्स तक दोस्तों, रिश्तेदारों एवं परिचितों ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।
