Connect with us

वाराणसी

पोखरे में डूबने से युवक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा बाजार स्थित साव के पोखरे में सोमवार दोपहर एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेतारा पिंडरा निवासी 25 वर्षीय सूरज कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सूरज कुमार दोपहर करीब एक बजे अपने घर से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित पोखरे में नहाने गया था। नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई।

पिता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सूरज को तैरना नहीं आता था। घटना के समय पोखरे के पास कोई मौजूद नहीं था। कुछ समय बाद एक राहगीर की नजर पोखरे में तैरते हुए शव पर पड़ी, जिसने तुरंत फूलपुर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पिंडरा हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक विजय कुशवाहा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त सूरज कुमार के रूप में की।

बताया गया कि सूरज अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था और घर पर रहकर खेती का कार्य करता था। वहीं, इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page