वायरल
पोखरे में उतराया मिला युवती का शव
Loading...
Loading...
आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र के करनेहुवां गांव में एक 22 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शनिवार को दोपहर 4 बजे गांव के दक्षिणी हिस्से में स्थित एक पोखरी में शव उतराया मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतका की पहचान खजुरा बिछिया निवासी महेंद्र यादव की 22 वर्षीय बेटी के रूप में हुई।
Loading...
2 अक्टूबर की रात युवती बिना बताए घर से गायब हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की और स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शनिवार को चरवाहों ने पोखरी में शव देखकर शोर मचाया और पुलिस को जानकारी दी
Continue Reading
