Connect with us

अपराध

पैसों और बाइक विवाद ने लिया खूनी रूप, ताबड़तोड़ फायरिंग; चार युवक घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी/चंदौली। चंदौली और वाराणसी की सीमा पर रिंग रोड स्थित सहजौर गांव के पास शनिवार देर रात वर्चस्व और पैसों के पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बाइक चलाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते गोलियों की बौछार में बदल गई। घटना में चार युवक गोली लगने से घायल हो गए, जिनमें एक की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत यह वारदात रात करीब 11:30 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रिंग रोड पर मोटरसाइकिल चलाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। आरोप है कि बहस बढ़ने पर एक युवक ने पिस्टल निकालकर दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली चलने से मौके पर अफरातफरी मच गई और क्षेत्र में दहशत फैल गई।

Loading...

फायरिंग में सोनू यादव (24) निवासी छैमिया मुगलसराय के पेट में गोली लगी है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा कृष्ण यादव (25) निवासी गोहदा सकलडीहा, गोलू यादव उर्फ राजकुमार (25) निवासी पूर बबुरी तथा अक्षय सिंह (26) निवासी चकिया चंदौली भी घायल हुए हैं। बीएचयू अस्पताल प्रशासन के अनुसार तीन घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है, हालांकि चिकित्सकों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आदित्य लहंगे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। तनाव को देखते हुए सहजौर और छमिया गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। क्षेत्राधिकारी अरुण सिंह ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि रूपयों के लेनदेन का पुराना विवाद इस खूनी संघर्ष की मुख्य वजह प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने फरार आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों के साथ सर्विलांस की मदद से लगातार दबिश दी जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page