Connect with us

वाराणसी

पेंट और फर्नीचर के गोदाम में आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के कुशवाहा नगर स्थित सत्यम बिल्डिंग मैटेरियल और फर्नीचर के गोदाम में गुरुवार की रात लगी भीषण आग ने लाखों के पेंट और फर्नीचर जलकर खाक हो गया। मौके पर रात में ही क्षेत्रीय लोगो की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की चार गाड़ियों ने अथक परिश्रम से सुबह छः बजे तक आग पर काबू‌ पाया।

जानकारी के मुताबिक, लोहता रोहनिया मार्ग कुशवाहा नगर पर स्थित सत्यम बिल्डिंग मैटेरियल के बेसमेंट में एक फर्नीचर के गोदाम में रात करीब डेढ़ बजे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिसमे पेंट के गोदाम में लाखों के पेंट और फर्नीचर के गोदाम में रखे निर्मित और अर्ध निर्मित फर्नीचर जलकर खाक हो गया।

बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के मालिक सत्यम मौर्य के मुताबिक, लगभग 50 से 60 लाख रूपये का नुकसान हुआ है। साथ ही बगल में फर्नीचर गोदाम के मालिक रामबली निवासी बखरिया के गोदाम में रखा लाखो के फर्नीचर भी जलकर स्वाहा हो गया। क्षेत्रीय लोगो ने बताया कि, आग फर्नीचर की दुकान में शार्ट सर्किट से लगने की आशंका व्यक्त की। आग की विभीषिका का आलम यह है की पूरी बिल्डिंग में आग की वजह से जगह जगह दरारें आ गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page