Connect with us

जौनपुर

पूर्व विधायक की धर्मपत्नी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Published

on

महराजगंज (जौनपुर)। गड़वारा के पूर्व विधायक राय लक्ष्मी नारायण सिंह की धर्मपत्नी चंपा देवी का 92 वर्ष की आयु में रविवार सुबह निधन हो गया। उनका निधन सराय पड़री स्थित अपने आवास पर हुआ। चंपा देवी के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

सुबह से ही लोग उनकी अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए जुटने लगे। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व अध्यक्ष काशी हिंदू विश्वविद्यालय चंचल सिंह, पूर्व विधायक गड़वारा लाल बहादुर यादव, आशीष सिंह प्रधान, नागेंद्र सिंह प्रधान, राम जतन यादव, राम जनक यादव, अभिमन्यु सिंह, शीतला प्रसाद सिंह, संजय सिंह (दिवाकर), सुजीत कुमार सिंह, अनिल सिंह गुड्डू, राय अभय सिंह, राय उत्पल सिंह, राय अजय सिंह, राय अभिताभ सिंह, कांग्रेसी नेता विनीत सिंह “महात्मा” सहित कई क्षेत्रीय लोग शामिल थे।

चंपा देवी का निधन गड़वारा क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है, जिन्होंने सामाजिक और राजनीतिक रूप से क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके निधन पर क्षेत्रवासी शोकाकुल हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page