वाराणसी
पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने युवाओं के साथ खेला क्रिकेट

वाराणसी। भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने सोमवार को वाराणसी के बड़ागांव ब्लॉक के खरगपुर गांव में स्थानीय युवाओं के साथ क्रिकेट खेला। उनके आगमन से गांव में उत्साह की लहर दौड़ गई।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सी.बी. तिवारी (राजकुमार) ने अपने निवास स्थान पर विनोद कांबली का स्वागत करते हुए उन्हें अंगवस्त्र और बाबा विश्वनाथ का स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान सभी ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

युवाओं के साथ क्रिकेट खेलते हुए विनोद कांबली ने खेल के प्रति उनका उत्साह बढ़ाया और भविष्य में खेल को गंभीरता से अपनाने की सलाह दी। स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों ने कांबली से ऑटोग्राफ लिया और उनके साथ समय बिताकर रोमांचित महसूस किया।
इस विशेष आयोजन में शैलेश भाई और दिलीप सिंह ने अहम भूमिका निभाई। कांबली ने उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और वाराणसी में बिताए गए पलों को यादगार बताया।