अपराध
पूर्व आईएएस मोहिंदर सिंह से छः घंटे ईडी ने की पूछताछ
Loading...
Loading...
लखनऊ। स्मारक घोटाले और नोएडा प्राधिकरण फर्जीवाडे में फंसे पूर्व आईएएस मोहिंदर सिंह आखिरकार बुधवार को ईडी के सामने पेश हो ही गए। ईडी ने लखनऊ स्थित जोनल कार्यालय में मोहिंदर सिंह अपराहन करीब दो बजे पहुंचे। कुछ देर उन्हें इंतजार कराने के बाद ईडी की तीन सदस्यीय टीम ने उन्हें कई सवालों में घेरना शुरू किया।
Loading...
स्मारक घोटाले से जुड़े कुछ सवालों पर उन्होंने सीधे कहा कि अब इतनी पुरानी बात उन्हें पूरी तरह से याद नहीं। ईडी ने तत्कालीन कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी और बाबू सिंह कुशवाहा की भूमिका के बारे में पूछा। इस पर उन्होंने कहा कि दोनों लोग समिति में थे।जो कहा, वह किया गया। ईडी ने उनसे करीब छः घंटे पूछताछ की।
Continue Reading
