Connect with us

मिर्ज़ापुर

पूर्वांचल साहू समाज समिति ने मृतक आयुष गुप्ता के परिवार को दिया न्याय का भरोसा

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर के नारायनपुर क्षेत्र में पूर्वांचल साहू समाज समिति, उत्तर प्रदेश संगठन के संस्थापक एवं गाजीपुर सदर विधायक जैकिशन साहू के निर्देशानुसार युवा प्रदेश प्रभारी जितेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम सभा काशीपुर (परसोधा बाजार) का दौरा किया। वहां उन्होंने हाल ही में हुई घटना में मृतक आयुष गुप्ता के पिता ओमप्रकाश गुप्ता से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि वे इस मामले में उच्च अधिकारियों से मिलकर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करेंगे। इसके साथ ही, मृतक के परिजनों को सुरक्षा और आर्थिक मुआवजे की व्यवस्था कराने की भी पहल की जाएगी।

Loading...

इस मौके पर जितेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि पीड़ित परिवार इस कठिन समय में अकेला नहीं है, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का तेली साहू समाज उनके साथ खड़ा है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में लक्ष्मी नारायण गुप्ता (प्रधान प्रतिनिधि), नंदलाल गुप्ता, संतोष गुप्ता और अभय गुप्ता भी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page