Connect with us

पूर्वांचल

पूर्वांचल एक्सप्रेस एक दिन में 3 हादसे, कई हुए घायल

Published

on

Loading...
Loading...

सुल्तानपुर। शनिवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो हादसे हुए। जिसमें कुल आठ लोग घायल हुए हैं। सभी का यूपीडा द्वारा इलाज कराया गया। कहीं कंटेनर और कार में भिड़ंत हुई तो कहीं गाय से कार टकराने के बाद कार और कार में टक्कर हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना दोस्तपुर थाना क्षेत्र की है। यहां एक ब्रेजा कार जिसे चालक हरि नारायन (28 वर्ष) चला रहा था। गाड़ी में शंभू (40 वर्ष), संतोष कुमार (40 वर्ष) और अरविंद कुमार (43 वर्ष) जो लखनऊ से अंबेडकर नगर जा रहे थे। कुछ दूर पहुंचें ही थे की अचानक सामने से एक गाय आ गई, ऐसे में कार टकरा गई। चालक समेत सभी को मामूली चोटें आई।

अभी राहत और बचाव कार्य होता तब तक पीछे से आ रही दूसरी कार जो कूरेभार से अतरौलिया जा रही थी पीछे से टकरा गई जिसमें चालक जावेद अंसारी (37 वर्ष) निवासी कूरेभार को हल्की चोटें आई है। तो वहीं एक और हुई घटना में एक कंटेनर जिसे चालक बिंदेश्वर शाह ने बैटरी डिस्चार्ज हो जाने के कारण खड़ी किये था। तभी टोयटा कार जिसे चालक अहमद पुत्र चला रहा था। कार असंतुलित होकर कंटेनर में जा घुसी। इसमें मोहम्मद फराज (27), गौहर अहमद (19) जिनको साधारण चोटें आई। पीएनसी एंबुलेंस के कर्मचारियों द्वारा फर्स्ट एड किया गया है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page