Connect with us

वाराणसी

पुलिस लाइन में जल्द बनेगा बैडमिंटन कोर्ट और बच्चों के लिए लाइब्रेरी : मोहित अग्रवाल, सीपी

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिसकर्मियों के लिए कैफेटेरिया की होगी व्यवस्था

वाराणसी। शहर के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बुधवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण किया और परिसर के अंदर में सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट व कैफेटेरिया बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि, इस निर्माण के पश्चात पुलिसकर्मियों को विश्वस्तरीय खेलकूद सुविधाएं प्रदान हो सकेंगी। इसके अलावा पुलिसकर्मी व उनके बच्चों के लिए वातानुकूलित लाइब्रेरी भी बनेगी। कैफेटेरिया बन जाने के बाद पुलिसकर्मियों को बाहर से खाने पीने की वस्तुएं खरीदनी नहीं पड़ेंगी। इसके लिए उन्हें कैंटीन कार्ड भी जारी किया जाएगा।

सीपी मोहित अग्रवाल ने पुलिस लाइन में लाइब्रेरी बनाने एवं लाइब्रेरी में पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित किताबें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कैंटीन को वातानुकूलित बनाने, पुलिसकर्मियों को कैंटीन कार्ड जारी करने के लिए कहा। पुलिस लाइन में निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के कामों का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए। परेड ग्राउंड को हरा-भरा बनाने के लिए कहा। बैरकों में रह रहे कर्मचारियों से समस्याएं जानी, आवासों की मरम्मत के लिए कहा।

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के साथ-साथ पुलिस उपायुक्त लाइन मनीष कनेक्शन शांडिल्य, अपर पुलिस उपायुक्त आकाश पटेल, सहायक पुलिस आयुक्त नीतू मौजूद रहीं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page