Connect with us

चन्दौली

पुलिस ने महिलाओं संग बालिकाओं को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत चंदौली पुलिस द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने गांव, कस्बा, स्कूल, बस स्टैंड समेत विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर चौपाल का आयोजन किया।

चौपाल के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया जा रहा है। साथ ही महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और आत्मनिर्भरता को लेकर सकारात्मक संवाद स्थापित किया जा रहा है। अभियान के दौरान महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई जिसमें 1090 वूमेन पॉवर लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्डलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और साइबर अपराध के लिए 1930 साइबर हेल्पलाइन शामिल हैं।

Loading...

पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिला हेल्प डेस्क और कानूनी प्रावधानों से भी अवगत कराया। शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी pamphlet के माध्यम से प्रदान कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

चंदौली पुलिस का यह प्रयास मिशन शक्ति अभियान को गति देने के साथ ही जिले की महिलाओं को सुरक्षित और सशक्त वातावरण प्रदान करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page