गाजीपुर
पुलिस ने बैंकों और सार्वजनिक स्थलों पर चलाया सघन चेकिंग अभियान
गाजीपुर (जयदेश)। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बुधवार को बैंक चेकिंग एवं संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिले के समस्त थानों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित सभी बैंकों के साथ-साथ संदिग्ध स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की सघन जांच की। इस दौरान आमजन को धोखाधड़ी, जालसाजी और ठगी जैसी घटनाओं से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया तथा सुरक्षा के प्रति सजग रहते हुए निडरता के साथ दैनिक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

समय-समय पर बैंकों और सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह के चेकिंग अभियान चलाकर गाजीपुर पुलिस न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ कर रही है, बल्कि लोगों में सतर्कता का भाव भी जगा रही है। नियमित जांच और संवाद के माध्यम से पुलिस की यह पहल स्थानीय नागरिकों में विश्वास बढ़ाने का काम कर रही है, जिससे आमजन स्वयं को पहले से अधिक सुरक्षित महसूस कर रहा है।
