वाराणसी
पुलिस ने धारा 82 में चस्पा किया नोटिस
वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के भरथरा गांव में मंगलवार को दोपहर में पुलिस ने अजय कुमार मिश्र पुत्र संतोष कुमार मिश्र के मकान पर धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा किया।
जानकारी के अनुसार, भरथरा गांव के अजय प्रकाश मिश्र ने संदीप सिंह पुत्र स्व0 श्याम कन्हैया सिंह निवासी बरगांव सराय ख्वाजा जिला जौनपुर से वर्ष जून 2019 में जमीन देने के नाम पर पहले आठ लाख रुपए लिए। उसके बाद जुलाई 2019 में पांच लाख पच्चीस हजार रूपए लिया। संदीप वायुसेना में नौकरी करता है। अजय प्रकाश संदीप के बार बार कहने के बाद भी ज़मीन की रजिस्ट्री नहीं किया और ना हीं रुपए वापस किया।
वर्ष 2023 में संदीप सिंह ने लोहता थाना में अजय प्रकाश मिश्र के खिलाफ धारा 420,504,506, मुक़दमा कायम कराया था। इस मामले में अजय प्रकाश मिश्र फरार चल रहा था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने धारा 82 के अन्तर्गत कुर्की की नोटिस चस्पा किया है। इस दौरान अकेलवा चौकी इंचार्ज सुमित कुमार पांडेय लोहता कस्बा इंचार्ज अनुज शुक्ला हंसराज पाल समेत आदि पुलिसकर्मी लोग उपस्थित रहे ।
