Connect with us

अपराध

पुलिस कस्टडी से गायब नाबालिग बिहार से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। पुलिस कस्टडी से गायब हुई नाबालिग किशोरी को शनिवार को बिहार से बरामद कर लिया गया। यह घटना बुधवार रात की है, जब पलिया क्षेत्र के माफी गांव निवासी एक दिव्यांग व्यक्ति ने लोगों की सहायता से सूचना दी कि उसकी नाबालिग बेटी को बिहार निवासी एक युवक और दो अन्य व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जा रहे हैं।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लड़की और दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया और थाने ले आई। हालांकि, रात के समय थाने से नाबालिग गायब हो गई जिससे हड़कंप मच गया।

Loading...

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शुक्रवार को टीम को बिहार रवाना किया। देर रात छापेमारी के दौरान पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया और आरोपी सुजीत, निवासी रसूलपुर, वैशाली (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page