Connect with us

वाराणसी

पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में पांच अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव, बदले गए डीसीपी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में पांच पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। बुधवार देर शाम सीपी मोहित अग्रवाल के ओर से इसकी सूचना जारी की गई। अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में यह बदलाव पुलिसिंग की कार्यप्रणाली को और भी बेहतर बनाने के लिए किया गया है।

एसीपी चेतगंज नीतू को एडीसीपी काशी जोन बनाया गया है। एसीपी अमित कुमार श्रीवास्तव को एसीपी सुरक्षा से एसीपी कोतवाली का दायित्व सौंपा गया है। वहीं आंकिक एसीपी गौरव को चेतगंज का एसीपी बनाया गया है।

Loading...

इसके अलावा, डीसीपी वरुणा जोन श्याम नारायण सिंह को उसी पद पर मुख्यालय भेजा गया है। उनकी जगह पर डीसीपी क्राइम रहे चंद्रकांत मीणा को डीसीपी वरुणा जोन का कार्यभार सौंपा गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page