Connect with us

वाराणसी

पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट मुथा अशोक जैन द्वारा यातायात लाइन स्थित सभागार में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की गयी

Published

on

वाराणसी: उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था एस. चन्नप्पा, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन प्रबल प्रताप सिंह, पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन अमित कुमार, पुलिस उपायुक्त काशी जोन राम सेवक गौतम, पुलिस उपायुक्त सुरक्षा एवं अभिसूचना सूर्यकान्त त्रिपाठी, समस्त अपर पुलिस उपायुक्त, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त, समस्त प्र0नि0 /थानाध्यक्ष / यातायात निरीक्षक व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे । उक्त गोष्ठी में पुलिस आयुक्त द्वारा निम्न आदेश निर्देश दिये गए-

आगामी त्यौहारों भैया दूज, डाला छठ एवं देव दीपावली की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

ट्रैफिक मित्र / नाम की मैपिंग यातायात नियम के विरूद्ध चलने वाले वाहनों पर नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

एण्टी रोमियो स्क्वाड को एक्टिव रहने के लिए निर्देशित किया गया।

थानों में लम्बित एस0आर) केसेज के संबंध में सम्बन्धित से जानकारी ली गयी तथा विवेचना समय से निस्तारित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisement

समस्त पुलिस उपायुक्त (काशी वरुणा गोमती) जोन को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने यहां अपराध समीक्षा बैठक में अपराधों की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश सम्बन्धित को देना सुनिश्चित करें।

क्रिमिनल रिट याचिका, लम्बित विवेचना एवं गैगेस्टर एक्ट के तहत 14 (1) की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

संवेदनशील मामलों में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल मौके का निरीक्षण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

आई.जी. आर. एस. पोर्टल जन शिकायत पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किये जाने तथा फीडबैक नियमित रूप से लिये जाने हेतु निर्देशित किया गया।9.

असामाजिक तत्वों पर निगरानी करने, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने तथा गुंडों / माफियाओं की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisement

निरोधात्मक कार्यवाही गैंगेस्टर/गुंडा, NDPS, आबकारी के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त प्र0नि0 / थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया।

पुरुस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

. नियमित रूप से जनसुनवाई किये जाने हेतु समस्त अधिकारीगण को निर्देशित किया गया।

किरायेदारों का सत्यापन के लिए समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया।

. “आपरेशन क्लीन” अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Advertisement

महिलाओं एवं पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अपराधों में नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

“ऑपरेशन कान्वेक्शन” अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी प्र0नि0 थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग / रात्रि गश्त नियमित रूप से किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

“ऑपरेशन त्रिनेत्र” अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए मंदिरों में चैन स्नैचिंग की रोकथाम हेतु ड्यूटी पर मौजूद अधिकारीगण कर्मचारी को सतर्क रहने हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa