Connect with us

वायरल

पुलिस अधीक्षक ने अन्तरजनपदीय हैण्डबाल व बास्केटबाल प्रतियोगिता का किया भव्य उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर के निर्देशन में जनपद संतकबीरनगर में दिनांक 26.02.2026 से 28.02.2026 तक आयोजित अन्तरजनपदीय हैण्डबाल क्लस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता वर्ष–2026 का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन श्री कांशीराम जी डिस्ट्रिक्ट स्टेडियम में आयोजित समारोह के दौरान हुआ। पुलिस अधीक्षक ने गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता के शुभारम्भ की घोषणा की। इस अवसर पर विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं टीम वर्क के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन्स प्रियम राजशेखर पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र, प्रभारी यातायात परमहंस, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पी.के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Loading...

तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में हैण्डबाल एवं बास्केटबाल के रोमांचक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विभिन्न जनपदों की टीमें प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page