Connect with us

गोरखपुर

पुराना रंजिश को लेकर विवाद, जान से मारने की धमकी; मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम चाड़ी में पुरानी रंजिश को लेकर रास्ते में घेरकर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर गोला थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया ।

प्राप्त विवरण के अनुसार ग्राम चाड़ी निवासी रामअवतार पुत्र मोदी ने गांव के ही लालजीव, श्यामलाल पुत्रगण हंसराज, संजीव पुत्र बिहारी, रणजीत, प्रदीप पुत्रगण लालजीव व विजवंता देवी पत्नी लालजीव पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर बताया कि 25 जनवरी को सुबह लगभग साढ़े दस बजे जब वह अपने परिवार को लेकर अपनी बीमार मां को देखने जा रहा था। तभी उक्त लोग गांव के बाहर घेर कर उसे लाठी डंडे से मारने की कोशिश किए व गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित व उसका परिवार काफी डरा हुआ है। पीड़ित का कहना है कि उक्त लोग उसकी पूरी जायदाद जबरदस्ती हड़पना चाहते हैं।

Loading...

उक्त प्रकरण में थानाध्यक्ष गोला के निर्देश पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2),352,351(3),131 व126(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page