Connect with us

वाराणसी

पीस कमेटी की बैठक में बोलें थाना प्रभारी प्रवीण कुमार – “समस्या उत्पन्न होने पर मुझे करें फोन”

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रवीण सिंह

वाराणसी। लोहता थाना अंतर्गत कोटवां पुलिस चौकी पर गुरुवार को पीस कमेटी की मीटिंग बकरीद के मद्देनजर रखी गई जिसमें हिंदू और मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोक उपस्थित रहे और अपने-अपनी समस्या को थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार को अवगत कराया।

प्रवीण कुमार ने दोनों समुदाय को एक साथ मिलजुल कर त्योहार मनाने को कहा। उन्होंने कहा कि कहीं भी कोई समस्या उत्पन्न होती है तो मुझे फोन कर तुरंत सूचना दें। उसके लिए पुलिस हमेशा तत्पर है। उन्होंने दोनों समुदायों से अपील करते हुए कहा कि, खुले में मांस का टुकड़ा ना फेंके। गड्ढा खोदकर उसमें दबा दें जिसे कहीं कोई गंदगी ना हो।

इस मौके इंस्पेक्टर लोहता प्रवीण कुमार चौकी प्रभारी कोटवां आदित्य कुमार सिंह, ग्राम प्रधान पति रिजवान, अब्दुल हई यासीन, हैदर, छितौनी प्रधान विजय जायसवाल, मनोज यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page