Connect with us

वाराणसी

पीएम मोदी को पत्रक देने के लिए किसानों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

17 जून को कचहरी मुख्यालय पर धरना और 18 जून को काला दिवस मनाने का किसानों ने किया ऐलान

वाराणसी। संयुक्त किसान मजदूर मोर्चा के तत्वावधान में शनिवार को शाम 5 बजे रिंग रोड योजना से प्रभावित किसान मोहनसराय ट्रान्सपोर्ट नगर के किसान बैरवन डीह बाबा मंदिर, हरदासपुर बरम बाबा मंदिर एवं गोबर गैस प्लांट शाहंशाहपुर के अधिग्रहण से पीड़ित किसानों का चौपाल पनियरा में लगा। जिसको सम्बोधित करते हुए किसान नेता विनय शंकर राय “मुन्ना” ने कहा कि, वाराणसी के भौगोलिक मानचित्र से भाजपा सरकार बनारस के मूल किसानों को उजाड़ने की साजिश रच रही है।

वाराणसी में ट्रांसपोर्ट नगर , काशी द्वार, रिंग रोड, स्पोर्ट्स सिटी, जीटी रोड आवासीय योजना, वरूणाविहार, वैदिक सिटी, वर्ल्ड सिटी , विद्या निकेतन, मेडिसिटि, गोबर गैस प्लांट कुल 11 किसान विरोधी योजनाओ को साजिश के तहत प्रधानमंत्री गैंग अपने गुजराती मित्रों को लाभ देने हेतु उक्त योजना बनवाये हैं, जो वाराणसी के विनाश का कारण बनेगा।

विनय राय ने कहा कि, रिंग रोड फेज 2 योजना में किसानों को 3डी की नोटिस नही दिया गया है, जिससे किसानों के मौलिक अधिकारो का हनन हुआ है, साथ ही सर्वे भी मनमाने तरीके से हुआ है। वाराणसी में ट्रान्सपोर्ट नगर, काशी द्वार, जीटी रोड आवासीय योजना, स्पोर्ट्स सिटी, वरूणा बिहार, वैदिक सिटी, गोबर गैस प्लांट शाहंशाहपुर, विद्या निकेतन, वर्ल्ड सिटी एक्सपो एवं मेडिसिटी योजना से प्रभावित किसान अपने सांसद , प्रधानमंत्री मोदी से किसान संवाद में शामिल होकर अपने वैधानिक हक की बात साक्ष्य सबूत के साथ करना चाहता है।

चौपाल की अध्यक्षता किसान नेता विनय शंकर राय “मुन्ना”, कुशल संचालन सतीश कुमार पटेल, धन्यवाद ज्ञापन राजेश सिंह ने किया, चौपाल में प्रमुख रूप से रामजी सिंह, नरायनी सिंह, श्यामलाल धरकार, मुरारी प्रसाद राजभर, विजय प्रताप पटेल, अंशु उपाध्याय, रमेश पटेल, धीरू यादव, दिनेश तिवारी , जतन राजभर, राजू लाल गुप्ता, राजाश्रय सिंह “बच्चा”, राकेश सिंह सहित इत्यादि किसान शामिल थे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page