Connect with us

वाराणसी

पीएम मोदी का सपना देश के हर नागरिक को सस्ती दवाएं उपलब्ध हों : धर्मेंद्र सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जामुराद में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

वाराणसी। जिले के मिर्जामुराद में गुरुवार को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर आयोजित किसान गोष्ठी में जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र सिंह ने केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश के हर नागरिक को सस्ती दवाएं उपलब्ध हों। इसी दिशा में देशभर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इन केंद्रों से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को काफी फायदा होगा।
किसान गोष्ठी में धर्मेन्द्र सिंह ने किसानों से रासायनिक खादों और उर्वरकों का प्रयोग कम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इनका अत्यधिक उपयोग मिट्टी और स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक है। उन्होंने किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।


वाराणसी के उपायुक्त एवं उपनिवंधक सोमी सिंह ने किसानों को नैनो यूरिया का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया वायु, जल और मिट्टी प्रदूषण को कम करता है और फसलों के लिए सुरक्षित है। तो वहीं सहायक आयुक्त एवं निबंधन सहकारिता महेश कुमार बांका ने सहकारिता क्षेत्र से किसानों को मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। बी-पैक्स केंद्र के अध्यक्ष अमरनाथ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page