Connect with us

वाराणसी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ता से बनारसी अंदाज में पूछा- कौने मोहल्ले का हऊआ गुरु ?

Published

on

Loading...
Loading...

पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया नया टास्क

पीएम ने टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं से जाना बनारस का हाल

वाराणसी : प्रधानमंत्री व वाराणसी से लोकसभा प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने रविवार को वर्चुअल टिफिन बैठक के जरिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से बातचीत किया। लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ पीएम ने जीत का मंत्र भी दिया। इस दौरान एक कार्यकर्ता से पीएम ने बनारसी स्टाइल में बात करते हुए पूछा, कौने मोहल्ले का हऊआ गुरु ? पीएम का यह अंदाज कार्यकर्ताओं समेत बनारसियों को लुभा गया।

प्रधानमंत्री ने वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के 660 मतदान केंद्रों के कार्यकर्ताओं संग ‘मोदी का परिवार टिफिन बैठक’ में संबोधन की शुरुआत नम: पार्वती पतये… उद्घोष के साथ भोजपुरी में की। कहा- ‘हम भी आपय के तरह बनारस क कार्यकर्ता हई’। पिछली बार मैं आया था तो कहा था कि 10 साल पहले बनारस के लोगों ने हमको सांसद बनाया। साथ ही 10 साल में बनारसी बना दिया। इस बार भी हमें सांसद बनाएं और भाजपा को 400 पार की जीत दिलाएं।

पीएम ने आगे कहा कि, आप सभी की मेहनत से आज हमारी काशी भारत के विकास का रोल मॉडल बन रही है। देश और दुनिया में काशी के विकास और विरासत की चर्चा हो रही है। 10 साल पहले कौन सोच सकता था कि बनारस में इतना विकास हो सकता है, लेकिन हम सबने दिखा दिया कि विकास की गंगा बनारस में भी तेजी से बह सकती है।

पहले मतदान फिर जलपान का दिया मंत्र : पीएम ने कहा कि 2014 में तो मैं कहता था कि मां गंगा ने मुझे बुलाया है लेकिन अब मैं अनुभव करता हूं कि मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है एक बेटे तरह, एक संतान की तरह। प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को सुझाव देते हुए कहा कि, अगले रविवार आप सब बूथ स्तर पर टिफिन बैठक का आयोजन करें। 1 जून को पहले मतदान फिर जलपान ये मंत्र घर घर पहुंचाना है।

हर बूथ पर तोड़ना है रिकॉर्ड : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि, मुझे मालूम है कि आप लोग जीत को लेकर बिल्कुल आश्वस्त हैं, लेकिन साथियों हम भाजपा के लोग मेहनत करने वाले लोग हैं। पुराने सारे रिकार्ड तोड़ने के लिए मेहनत करते हैं। हर बूथ में रिकार्ड तोड़ना है और पूरे हिंदुस्तान में रिकार्ड तोड़ना है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page