पूर्वांचल
पीएम का काशी आगमन आज, प्रदेश के 12 जिलों में हो रहा पांचवें चरण का मतदान

लखनऊ। आज यूपी विधानसभा चुनाव की 61 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। राज्य में आज 693 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं और इन प्रत्याशियों में 90 महिलाएं भी हैं। आज 61 सीटों के लिए 2.25 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और इसमें 1.20 करोड़ पुरुष और 1.05 करोड़ महिलाएं और 1727 थर्ड जेंडर हैं। वहीं राज्य में चार चरणों का मतदान हो चुका है| आज हो रहे पांचवें चरण के बाद अब राज्य में दो ही चरणों का मतदान बचा है। वाराणसी मैं अंतिम चरण का मतदान 7 फरवरी को होगा जिसमें कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। पूर्वांचल को साधने के लिए दो चरणों के चुनाव पर पकड़ बनाने के लिए भाजपा समेत सभी विपक्षी दल बेताब हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काशी पहुंचकर कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे और उन्हें जीत का मंत्र देंगे। लगभग 3:15 बजे प्रधानमंत्री का उड़न खटोला पुलिस लाइन के मैदान में उतरेगा वहां से वे संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने जाएंगे।