Connect with us

वाराणसी

पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए ‘ओ’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना आनलाइन संचालित

Published

on

संस्थाओं को परीक्षणोंपरान्त व चयन पश्चात चयनित छात्रों को ‘ओ’ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण के एक वर्षीय पाठ्यक्रम एवं सी0सी0सी0 के तीन माह का पाठ्यक्रम निःशुल्क पूर्ण कराना होगा

रिपोर्ट : मनोकामना सिंह

         वाराणसी। पिछड़ा वर्ग कल्याण द्वारा पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित ‘ओ’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना को वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु आनलाइन संचालित की जा रही है।

                                  उक्त के संबंध में जानकारी देते हुए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2022-23 में योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत  संस्था ‘नीलिट’ से मान्यता प्राप्त जनपद में संचालित संस्थाओं द्वारा जनपद वाराणसी के पिछड़े वर्ग के युवक/युवतियों को ‘ओ’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान कराये जाने हेतु 16 से 23 मई, 2022 तक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट backwardwelfareup.in एवं obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिये गये लिंक के माध्यम से निर्धारित प्रारूप पर संस्था द्वारा आनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक संस्थाओं को परीक्षणोंपरान्त चयन के उपरान्त योजनान्तर्गत चयनित छात्रों को ‘ओ’ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण के एक वर्षीय पाठ्यक्रम एवं सी0सी0सी0 के तीन माह का पाठ्यक्रम निःशुल्क पूर्ण कराना होगा, जिस हेतु संस्थाओं को क्रमशः रु0 15,000-00 एवं रु0 3,500-00 योजनावार प्रति छात्र देय होगा। 17 से 25 मई, 2022 तक जनपद के संस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुये जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा दी गयी आख्या के आधार पर 05 जून, 2022 तक संस्थाओं के चयन की कार्यवाही पूर्ण करते हुये चयनित संस्थाओं के नाम वेबसाईट पर प्रदर्शित कर दिये जायेंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page