Connect with us

वाराणसी

पालतू कुत्ते के विवाद में मारपीट और लूटपाट का आरोप, केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के कैंट थाना क्षेत्र के सिकरौल में देर रात पालतू कुत्ते को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस मामले में एक परिवार पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने और महिलाओं से मारपीट कर लूटपाट करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित मनोज सोनकर के अनुसार पड़ोसी सुरेश सोनकर के पुत्र अर्थराज उर्फ गोलू कुत्ते को मारपीट रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो अर्थराज उर्फ गोलू, अनन्य सोनकर उर्फ कुनाल, उत्कर्ष सोनकर, लक्ष्मी सोनकर, अंजू सोनकर, दिनेश सोनकर उर्फ दीनू, अंजनी सोनकर, सुरेश सोनकर और अर्पणा सोनकर उर्फ गुनगुन सहित अन्य लोग उनके घर में घुस आए और हमला कर दिया।

Loading...

हमले में मनोज सोनकर, उनकी पत्नी अन्नू सोनकर, आठ वर्षीय पिहू सोनकर, शंभू सोनकर, कुमकुम सोनकर, रवि सोनकर, अंकुश सोनकर, कोमल सोनकर और सुजल सोनकर घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं के साथ मारपीट की और सोने की चेन भी लूट ली।

पीड़ित पक्ष ने कैंट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कैंट थाना प्रभारी शिवकांत मिश्रा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page