वाराणसी
पार्षद हनुमान प्रसाद के प्रयासों से क्षेत्र वासियों को मिली हैंडपंप रिबोर और मिनी नलकूप की सुविधा
वाराणसी। वार्ड संख्या 05 सलारपुर वार्ड के पेयजल की समस्या के समाधान के लिए पार्षद हनुमान प्रसाद के अथक प्रयासों के बाद जलकल विभाग द्वारा 14 हैंडपम्प रिबोर और 1 मिनी नलकूप स्वीकृत हो गया है। जिसका शिलान्यास पार्षद हनुमान प्रसाद के देखरेख में विधायक शिवपुर एवं कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर एवं महापौर अशोक तिवारी के कर कमलों द्वारा सैकड़ो क्षेत्रीय जन के उपस्थिति में किया गया।


शिलान्यास समारोह में संजय सिंह, कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष, पार्षद वार्ड नं 37 जीतेन्द्र कुशावाहा व वार्ड नं 8 अनिल सोनकर, गंगाराम सोनकर, जीतेन्द्र कुमार सोनकर, भाजपा के शिवपुर मंडल के महामंत्री शशिकांत गिरी, चिरईगाँव मंडल अध्यक्ष कमलेश मौर्या, उपाध्यक्ष राजन मिश्रा, वार्ड अध्यक्ष कैलाशपति मौर्या, शिवपुर आईटी संयोजक दीपक गुप्ता के अलावा समस्त बूथ अध्यक्षगण एवं तमाम संख्या में क्षेत्रीयजन उपस्थित थें।

