Connect with us

वाराणसी

पानी भरने के दौरान मारपीट, एक की हालत गंभीर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के लखमीपुर गांव में सोमवार की शाम को हैंडपंप पर पानी भरने के दौरान दो पक्षों में बहस हो गई थी। जिसमे मामले को समझाने पहुंचे गांव के राजकुमार 42 वर्ष पर लोगो ने हसुआ डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में रेफर कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच के बाद तहरीर लेकर आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ नामजद करते हुए केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, लोहता थाना क्षेत्र के कोटवां चौकी के लखमीपुर गांव में सोमवार की शाम को शिल्पकार महिलाए हैंडपंप पर पानी लेने गई थी जो गांव के ही नट बस्ती के लोगो से कहा सुनी हो गई।‌ जिसमें राजकुमार 42 वर्ष नट बस्ती को समझा बुझा रहा था। तभी लोगों ने उसपर हसूंआ और डंडा से जानलेवा हमला कर दिया और उसके सिर में गंभीर चोट आ गई।

लोहता थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि, तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों में नाम जानवर,बबलू, सहबान,संतोष, दशहरी,अंशु,किशन के खिलाफ धारा 147,323,324,307,504,506,427का मुकदमा दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

रिपोर्ट – प्रवीण सिंह

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page