अपराध
पांच शातिर डकैतों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वाराणसी। डीसीपी उत्तरी क्राइम टीम और गुडंबा की संयुक्त पुलिस टीम ने 5 शातिर डकैतों को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया। पुलिस ने इन सभी डकैतों के पास से लूटे हुए जेवरात , घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और एक कार समेत दो अवैध तमंचा बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पत्रकारों को जानकारी देते हुए डीसीपी क्राइम अभिजीत आर शंकर ने बताया कि, इन सभी अभियुक्तों ने 23 और 24 अप्रैल की रात में ग्राम पैकरामऊ में जयपुरिया स्कूल के पास एक घर में घुसकर देसी तमंचा के बल पर लूटपाट की थी। इनके गैंग का मुख्य सरगना युसूफ खान है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न जिलों के थानों में दर्जनों आपराधिक मुकदमें दर्ज है। गिरफ्तार हुए अभियुक्तों का नाम यूसुफ खान, कौशल कुमार, नुरुल, सैफ और हलीम है। एक अन्य डकैत (भूपेंद्र) की तलाश की जा रही है जो फिलहाल फरार चल रहा है।
