मनोरंजन
पवन सिंह का ‘कलकतिया राजा’ यूट्यूब पर मचा रहा धूम, मिले 100 मिलियन व्यूज

भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता और सिंगर पवन सिंह ने एक बार फिर अपने फैंस को खुश कर दिया है। पवन सिंह का हाल में जारी हुआ म्युजिक विडियो ‘कलकतिया राजा’ को अब तक 100 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। याशी फिल्म्स प्रस्तुत इस म्युजिक विडियो को पवन सिंह के फैंस जबरदस्त प्यार दे रहे हैं। यूट्यूब पर यह गाना अब तक 10 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। याशी फिल्म्स के ऑफिशियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया यह गाना जबरदस्त धूम मचा रहा है। इस म्युजिक विडियो के गीतकार निक्की निहाल हैं जबकि संगीत दिया है प्रेमांशु सिंह ने। पवन सिंह के गाने की रेंज क्या होती है, इससे हर कोई वाकिफ है। लेकिन इसी बीच हम उनके एक गाने की बात करें तो वह गाना 100 मिलियन व्यूज के क्लब में शामिल हो गया है। गाना है कलकतिया राजा, जिसे पावर स्टार पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है और इसके म्यूजिक वीडियो में भी नजर आए हैं। पवन सिंह का यह गाना लोगों को खूब पसंद आया है और आज यह खूब वायरल भी है। इस गाने में पवन सिंह का जादू लोगों के सर चढ़ कर बोल रहा है।
वहीं, पवन सिंह इस गाने को मिल रहे लोगों के रिस्पांस से गदगद हैं और सबका आभार जताया है। पवन सिंह की माने तो यह गाना बेहद मजेदार है, लेकिन ये नहीं सोचा था कि जनता का इतना प्यार मिलेगा का कि 100 मिलियन के आंकड़े को भी पार कर जाएगा। पवन ने कहा कि, मैं कोई भी गाना कितना व्यूज जायेगा, यह सोच कर नहीं करता। मेरे लिए मेरी जनता का मनोरंजन जरूरी है और संगीत, जो मेरी आत्मा में बसती है। ऐसे जब दिल से आवाज निकलती है, और जनता के दिलों तक पहुंचती है तो बहुत खुशी मिलती है। वादा करता हूॅं कि यह क्रम आगे भी जारी रहेगा और आपका भाई पवन सिंह एक से बढ़कर एक गाने के साथ हाजिर होता रहेगा।