Connect with us

गोरखपुर

परीक्षा देकर घर जा रही छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव की परीक्षा देकर भाई के साथ वाइक पर बैठ कर घर जा रही तीन छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
    
थाना क्षेत्र के एक गांव की तीन छात्राएं शनिवार को एक स्थानीय महाविद्यालय से परीक्षा देकर सहेली के साथ भाई के बाइक से घर जा रही थी कि ग्राम भैंसहिया निवासी आलोक ने अपने मोटरसाइकिल से भाई के बाइक में ठोकर मार दिया जिससे भाई और सहेली सहित तीनों छात्राएं गिर गई और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और हम लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने छात्राओं की तहरीर पर शनिवार को छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
    
थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपित आलोक के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page