Connect with us

वायरल

परिषदीय विद्यालयों में रसोई गैस की किल्लत से शिक्षक परेशान, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Published

on

Loading...
Loading...

बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत बनने वाले भोजन के लिए रसोई गैस की कमी को लेकर शिक्षकों ने जिलाधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गैस आपूर्ति जल्द सुनिश्चित कराने की मांग की।
    
तहसील अध्यक्ष उमाकांत शुक्ला के नेतृत्व में शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन दिया। इस दौरान उमाकांत शुक्ला ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से गैस एजेंसियों द्वारा विद्यालयों को गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं की जा रही है। इससे अधिकांश विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बनाने में गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
    
उन्होंने कहा कि यदि जल्द गैस आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो विद्यालयों में बच्चों का भोजन बनना भी प्रभावित हो सकता है। शिक्षकों को गैस के लिए घंटों लंबी कतार में लगना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में सनद पटेल, दुर्गेश यादव, अनिल पाठक, हृदय विकास, गिरजेश चौधरी, अशोक पांडेय, चंद्रप्रताप पाल, सतीश यादव, सूरज मौर्य, कवींद्र चौधरी, राम प्रवेश चौधरी व अनुदेशक संघ जिलाध्यक्ष अमित सिंह शामिल रहे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page